जिला कारागार में भी मनाया गया छठ पर्व: महिला बंदियों ने भी लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत किया, जेल प्रशासन की हो रही प्रशंसा
- By UP Samachaar Plus --
- Thursday 07 Nov, 2024
- 467
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज, 7 नवम्बर। जिला कारागार में बंद महिला बंदियों ने श्रद्धा और विधि-विधान के साथ छठ पर्व का पूजन किया। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह के अनुसार, कुल 12 महिला बंदियों ने छठ पूजन की इच्छा व्यक्त की थी। जेल प्रशासन ने उनकी धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए जेल मैनुअल के अनुसार छठ पूजा की संपूर्ण व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया।
जेल परिसर में व्रती बंदियों के लिए एक अस्थायी सरोवर का निर्माण किया गया और पूजा के लिए आवश्यक समस्त सामग्रियों की व्यवस्था की गई। महिला बंदियों ने जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में अस्ताचलगामी सूर्य का विधि-विधान से पूजन किया।
व्रत रखने वाली महिला बंदियों में सुनीता (पत्नी मोतीचंद्र), सम्भा (पत्नी अवधेश), शारदा (पत्नी धनलाल), शकुंतला (पत्नी वीरेंद्र), सरोज (पत्नी शंभू), कमला (पत्नी विजयनाथ), सीमा (पत्नी दरोगा), कौशल्या (पत्नी मोती), राजेश्वरी (पत्नी राजकुमार), रानी (पत्नी भगवान दयाल), शीला (पत्नी कोईल) और शांति (पत्नी दिनेश) शामिल थीं।
जेल प्रशासन के इस प्रयास ने बंदियों के बीच उल्लास और आत्मीयता का संचार किया।

